इंडिगो स्टेशन हेड रूपेश सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी

नम आंखों से किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

जलालपुर(सारण) बताया जाता है कि पुरे बिहार के शान और सच्चे दिल इंसान जो छोटे से बुजुर्ग तक मे अपनी पहचान बनाने वाले , हमेशा सभी से हंसी से मिलने जुलने वाले ,पटना हवाई अड्डा पे एयर इंडिगो मैनेजर और विमान संचालन समिति के अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह उर्फ मन्टू सिंह जिनको गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो आज तीन दिन हो गया । इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कहाँ अपने को सुशासन बाबू की उपाधि देने वाला ? एक अचम्भित सवाल ये भी है कि इनका आवास मुख्यमंत्री आवास के सटे ही है जो वीआईपी सुरक्षा में आता हैं ।क्या दिखाना चाहते है? कैसा राजनीत है बिहार कि? कहा हैं बिहार के और नेता? पहले तो हल्ला करते थे कि डबल इंजन कि सरकार हैं शासन जम के होगा ,अब तो इस सरकार मे चार -चार इंजन लगा है। फिर भी हत्या के 48घंटे बाद भी हत्यारों तक पुलिस नहीं पहंची।
रूपेश के हत्या के विरुद्ध मे 14 जनवरी के शाम मे जलालपुर के प्रखण्ड मुख्यालय में स्थित शहीद स्मारक से लेकर महेन्द्र मिश्र चौक तक नम आँखो से कैण्डील मार्च और रोषपूर्ण प्रदर्शन भी किया गया । और पुरे समूह के द्वारा सरकार से माँग किया गया जल्दी से जल्दी इस घटना कि गुत्थी सुलझाया जाए ,हत्यारा को पकड़ कर फाँसी दी जाए अन्यथा हम सभी मिल कर आगे आमरण अनशन , इससे भी बड़ी रोषपूर्ण करने के लिए बाध्य होंगे । इसमे मुख्य रूप से शोकाकुल रूप से उपस्थित हरीश तिवारी हेमनारायण सिंह, उदय सिंह, मुन्ना मिश्र,नागेन्द्र राय,राजन तिवारी,उदय सिंह,दीपक यादव, रामकुमार मिश्र, कवि शैलेन्द्र साधु,चुलबुल सिंह,अभिषेक सिंह सरपंच,सुनील ठाकुर,हरेन्द्र जी,राधेश्याम जी,दिनेश बिहारी ,गोलू सहित हजारों लोग शामिल थें ।