छपरा-आरा पुल पर घने कोहरे का कहर,  तीन ट्रकें आपस मे टकरायी
#कोई हताहत नहीं , बाल बाल बचें ड्राइवर व खलासी 
#दिग्विजय सिंह बबलू 

डोरीगंज -:
“”””””””””
घने कोहरे के कारण   सड़क दुर्घटनाओ की भी आशंका बढ चली है रविवार की अहले सुबह आरा छपरा पुल पर आगे पीछे जा रही तीन ट्रके अचानक आपस मे टकरा गई जिस घटना मे पीछे चल रही दो ट्रको के बर्नट व शीशे चकनाचूर हो गए जिस घटना मे ट्रको के चालक व खलासी बाल बाल बच गए ।
प्रत्यक्षदर्शी  सूत्रो के मुताबिक घटना  का मुख्य कारण घने कोहरे मे पुल पर  विजिबिलिटी करीब 20 मी0 के आस पास थी जिसके दौरान यह हादसा हुआ 
बताया जाता है कि क्षतिग्रस्त तीनो ट्रको के पीछे तीन और ट्रके थी जो आरा छपरा पुल के एक ही लेन मे आगे पीछे होकर कोईलवर  से बालू लोड करने जा रही थी तभी आगे चल रही एक ट्रक से पीछे चल रही एक ट्रक अचानक टकरा गई जिसके पीछे चल रही दो अन्य ट्रको की भी आपस मे टक्कर हो गई जिस घटना मे तीन ट्रको के बर्नट व शीशे चकनाचूर हो गए जिस घटना के बाद करीब घंटेभर के लिए एक साईड से वाहनो का आवागमन बाधित रहा जिसके दौरान मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस के द्वारा पुल निगम की जेसीबी मँगाकर क्षतिग्रस्त दो ट्रको को किनारे कर यातायात पुन: बहाल कराया गया
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ ।