बनियापुर। छत गिरने से मजदूर की मौत मामला सहाजितपुर थानाक्षेत्र के नजीबा में गुरुवार की दोपहर हुई। मृतक चकपीर निवासी 26 वर्षीय नन्दलाल साह बताया जाता है। मृत्यु की सूचना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पहुंची सहाजितपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। बताया जाता है कि नजीबा में शम्भू राय की पुराने मकान को तोड़ा जा रहा था। मकान तोड़ने में आधा दर्जन मजदूरों को लगाया गया था। मजदूर नन्दलाल भी मकान तोड़ने में जूटा था। तभी आचानक छत व एक दीवार मजदूर के शरीर पर आ गिरा। मजदूर टूटे घर की मलवे में दब गया था। दीवार व छत के गिरने की तेज आवाज सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे थे। ग्रामीणों के सहयोग से मलवे को हटाया गया। मलवे में दबे मजदूर की सिर व चेहरे बुरी तरह कुचल गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर की चेहरा पहचानना भी मुश्किल था। आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। इधर, छत गिरने से अन्य मजदूर भी चोटिल हो गए है। सभी का इलाज स्थनीय स्तर पर चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।