
मढ़ौरा(सारण)। राष्ट्रीय जनता दल बिहार प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को मढ़ौरा प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। धरने में राजद कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्ट एवं चौपट विधि-व्यवस्था तथा व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि इन जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता का जीना बेहाल हो गया है।
इस महत्वपूर्ण धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष उपेंद्र मांझी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन विष्णु गुप्ता द्वारा किया गया।धरने में ललन प्रसाद राय, दिलीप ठाकुर, धनंजय राय, रविरंजन राय, जगरनाथ राय, शंभू महतो, सुवास राय, शशि आनंद लालू, राकेश सिंह समेत अन्य भी शामिल थे। सभी नेताओं ने एकजुट होकर जनता के हक के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।




Recent Comments