
प्रभुनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पुष्प राज गौतम को वीडियो वायरल के मामले में निलंबन पर हाई कोर्ट ने लगाया स्टे
#दीपक कुमार सिंह/परसा(सारण):।विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई प्रभुनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पुष्प राज गौतम को वीडियो वायरल के मामले में निलंबन पर हाई कोर्ट के स्टे लगाने के बाद वे पुनःबुधवार को प्रभुनाथ महाविद्यालय के मुख्य गेट पर नारियल फोर कर कॉलेज में प्रवेश कर पदभार को ग्रहण किया।6 जुलाई को वीडियो वायरल मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया था।विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में अपने पक्ष को रखते हुए निलंबन वापस के लिए पिटीशन दायर किया था।जिसपर संज्ञान लेते हुए पटना हाईकोर्ट ने भी तथ्यों के अभाव में तथा बिना शो कॉज किए हुए प्राचार्य के निलंबन को तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय करते हुए उन्हे पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा है कि प्राचार्य को निलंबन करने का अधिकार कुलपति को है लेकिन पत्र में कुलसचिव का आदेश है कोर्ट ने बिना सो काज किए निलंबल करने के आदेश को भी गलत करार देते हुए तत्काल फिर से उसी कॉलेज में पदभार ग्रहण कराने का आदेश भी दिया है। निलंबन वापस होने के बाद उन्हें पटना से कॉलेज आने के दौरान प्रभुनाथ महाविद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्रओं द्वारा दरोगा राय चौक पर पीएन कॉलेज के प्राचार्य डा पुष्पराज गौतम को पटाके व फूल माला से सिकन्दर कुमार राय अनीश कुमार संजय कुमार राय मनीष कुमार कुणाल सिंह इरफ़ान आलम अभिमन्यु कुमार सुधीर कुमार अलोक कुमार अभिषेक कुमार पियूष कुमार भव्य स्वागत किया गया।




Recent Comments