चैनपुर चरिहरा के संकुल समन्वयक बने मुकुल
मशरक (सारण ) चैनपुर चरिहरा के संकुल समन्वयक बनने पर संकुल के सभी शिक्षकों मे हर्ष का महौल दिख रहा है जो मुकुल कुमार सिंह आवास पर सभी शिक्षक पहुंच कर बधाइयां दी ।देवरिया गांव के शिक्षक मुकुल सिंह एक मिलनसार व्यक्ति होने के साथ -साथ शिक्षा मे भी परिपूर्ण है ।शिक्षको का कहना है कि मुकुल सिंह के समन्वयक बनने से हमलोगों को बधाई तो जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को देना है कि एक कर्मठ एवं योग्य समन्वयक की चयनित कर हमारी समस्याओं का निदान किए ।मुकल कुमार सिंह का कहना है कि मै हर संभव प्रयास करता रहुंगा कि आप हमारे शिक्षक भाई-बहनों को किसीभी तरह अपने कार्य को ईमानदारी पूर्वक निभाने का पूरी कोशिश करुगाँ । मुकुल सिंह एक मिलनसार शिक्षक है जो हमेशा शिक्षकों के दुःख दर्द से लेकर सभी कार्यों मे मददगार बने रहते है जिससे सभी शिक्षक आज इनकेआवास पर पहुंच कर बधाइयाँ दी । बताते चले कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सारण के ज्ञापांक 1074 के आलोक मे सारण जिले के अन्तर्गत प्रखण्डों के BROएवं सभी प्रखण्डों के सीआर सी के समन्वयकों का चयन की गई ।जिसमें मशरक प्रखंड मे तीन नये कोडिनेटर का चयन जिला चयन समिति द्वारा किया गया । जिसमें पिन्टू रंजन ,ब्राहिमपुर ,.मुकुल कुमार सिंह ,चैनपुर चरिहरा , धर्मेन्द्र कुमार सिंह नावादा को नये कोडिनेटर का चयन किया गया है ।इसीलिए बधाइयां का सिलसिला देवरिया गांव मे लगा हुआ हैं ।




Recent Comments