दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मझौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के जौकटिया चौबे टोला से 30 किलो गांजा का भारी-भरकम खेत जप्त किया है वही कारोबारी भागने में सफल रहे . उक्त बातों की जानकारी सदर डीएसपी पंकज रावत ने दी उनके द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी जौकटिया के चौबे टोला में छापेमारी के दौरान गांजा की यह भारी-भरकम खेप भूखल मियां के पुत्र इस्लाम अंसारी के नवनिर्मित घर से बरामद किया गया है. छापेमारी में स्वयं नवनियुक्त थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता एवं जामदार सीके तिवारी मौजूद थे वहीं एक दूसरे मामले में चोरों द्वारा थाना क्षेत्र के सेनुवरिया गांव में एक महिला के घर में ईथर सुंघा कर चोरी करने के प्रयास में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में एक देसी कट्टा बरामद हुआ है. डीएसपी रावत ने नवनियुक्त थानाध्यक्ष की सराहना करते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में मझौलिया थाना से तस्करों एवं अपराधियों पर लगाम कसने में पुलिस को सफलता मिलेगी. इस उपलब्धि से मझौलिया क्षेत्र के आम लोगों में पुलिस के प्रति सम्मान एवं विश्वास धीरे-धीरे बढ़ने लगा है.





Recent Comments