घोर कलयुग :पत्नी ने वेतन की राशि लेने के बाद भी समय से पति को नहीं कराती है नाश्ता व भोजन 
▪थाने मे आवेदन दे लगायी न्याय की गुहार 
 ▪डरा धमकाकर ले लेती है बेतन के रूपये 
▪समय पर नहीं देती नाश्ता व भोजन 
——-
#देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट 
रसूलपुर –
पति से प्रताड़ित पत्नी के किस्से तो आए दिन देखने व सुनने को मिलता है।परन्तु रसूलपुर थाना क्षेत्र के रामानंद सिंह उच्च विद्यालय योगियां के आदेशपाल की दश्तान  कुछ अलग है।आदेशपाल उदयशंकर प्रसाद ने अपनी पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए न्याय के लिए स्थानीय थाने में गुहार लगायी है।आवेदन में आदेशपाल ने कहा है कि उसकी पत्नी संगीता देबी उसके बेतन का सारा पैसा डरा धमकाकर ले लेती है और बीमार पति को दवा कराने के लिए भी पैसा नहीं देती और इसमें उसके लड़के भी उसका साथ नहीं देते। इतना ही नहीं दिए गए आवेदन मे आदेशपाल ने पत्नी पर समय से नाश्ता और खाना तक नहीं देने का आरोप लगाया है।जिससे वह शारीरिक व मानसिक रूप से भी कमजोर हो गया है।जिस कारण वो हमेशा तनाव मे रहता है।इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि दर्ज प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर मामले की तफ्तीश कर दोषी को जल्दी ही हिरासत में लिया जाएगा और पीड़ित पथि को न्याय दिलाने की हरसंभव प्रयास किया जाएगा ।
————
कार्टून फोटो