मढ़ौरा/छपरा
थाना क्षेत्र के धर्मपुर में घर का रास्ता रोकने से मना करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दो महिला, एक पुरुष को जख्मी कर दिया । मामले में मुनमुन भगत की पत्नी बेदामों देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमें उसी गांव के उमाशंकर भगत, कमल भगत, मिन्टू भगत, रानी देवी, श्यामनंदन भगत को आरोपित किया है । प्राथमिकी में कहा है कि आरोपी उसके घर से बाहर निकलने वाले रास्ते को घेर रहे थे । उसने जब इसके लिये विरोध किया तो आरोपी मारपीट शुरु कर दिये । बाद में हल्ला सुनकर जब उसका बेटा पतोहू पहुंचे तो उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया ।




Recent Comments