दरियापुर (सारण)
कार्तिक शुक्‍ल पक्ष की द्वितीया पर सोमवार को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक भैया दूज का पर्व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की। इसके बाद भाई को प्रसाद खिलाया। उनकी लंबी आयु की प्रार्थना की।
गोबर से यम बनाकर दीप, कपूर, अगरबत्ती पुष्प आदि अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। दरियापुर के विभिन्न गांवो के ककरहट, ठीका, डेरनी,भेटवालिया, पुरदीलपुर, लोहछा सहित कई अन्य गांव और मोहल्लों में भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बहनों ने गीत और सोहर गाकर भाई दूज के पर्व की महत्ता पर चर्चा की। पूजन के बाद बजरी और नारियल कूटा। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। गरी का गोला, पान और मिठाइयां खिलाकर भाइयों को आशीर्वाद दिया। वही भाइयों ने अपने बहनों के लिए उपहार भेंट कर रक्षा का संकल्प लिया। भाई। दूज को लेकर बहनों में विशेष उत्साह देखा गया।