सारण: गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा के जीत पर मशरक में भी जश्न मना

मशरक (सारण) :
गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में भाजपा को मिली शानदार जीत पर मशरक मंडल भाजपा अध्यक्ष रवि रंजन सिंह मंटूु के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बम पटाखे उड़ा कर तथा मिठाई बाट कर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, भाजपा जिन्दाबाद का जम कर नारे लगाया जा रहा था। मौके पर भाजपाइयो द्वारा लड्डू बांटा जा रहा था। भाजपाध्यक्ष श्रीमंटू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश व गुजरात मे हुई भाजपा के जीत ने यह साबित कर दिया कि देश की जनता नरेन्द्र मोदी के कार्यों से काफी खुश है। मौके पर भाजपा अध्यक्ष रविरंजन सिंह मंटू के अलावे भाजपा नेता कुमार रजनीश, बीरबल प्रसाद, गौतम ओझा, राजीवरंजन, शैलेश कुमार राय, ब्रजेश सिंह, संतोष कुमार पांडेय, चुनू ठाकुर, जटाशंकर सिंह, प्रभुनाथ चौधुर मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके पूर्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माॅ सिद्दीदात्री मंदिर में पूजा अर्चना की।




Recent Comments