गोली कांड में प्राथमिकी दर्ज, एक को जेल

रिपोर्ट: परवेज अख्तर/सिवान:

तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा कोइरीटोला गांव

निवासी गोली कांड में घायल रामअयोध्या प्रसाद के फर्द बयान पर

सुभाष प्रसाद और राजेश प्रसाद को नामजद करते हुए थाने में प्राथमिकी

दर्ज कर ली गई है। दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त सुभाष प्रसाद को पुलिस

ने गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ के बाद रविवार को

पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया। वहीं गोली कांड के नामजद

अभियुक्त राजेश प्रसाद पुलिस गिरफ्त से फरार है। उसकी गिरफ्तारी

के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। बता दें कि शुक्रबार की रात्रि

नीलगाय से फसल बचाने के दौरान रामअयोध्या प्रसाद पर गांव के ही राजेश प्रसाद

और सुभाष प्रसाद ने गोली चला दी थी। इससे रामअयोध्या प्रसाद गंभीर रूप से घायल

हो गया थे। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, वहां स्थिति गंभीर

होने के कारण चिकित्सकों द्वारा पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

उनका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है।

दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि

फरार नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की

जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।