गोपालगंज :20 लीटर देशी शराब बरामद , शराब तस्कर गिरफ्तार 
विजयीपुर ( गोपालगंज ) :—– 
स्थानीय थाना क्षेत्र विजयीपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार  गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के पश्चिमोत्तर सवेया और तेतरिया गांव के बीच सङक पर शक के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया ।गिरफ्तार व्यक्ति एक गैलन में 20लीटर देशी शराब लेकर विजयीपुर की ओर आ रहा था ।थानाध्यक्ष ने शराब को जब्त करते हुए अभियुक्त को नये शराब अधिनियम के तहत शराब रखने व बेचने के जुर्म में प्राथमिकि दर्ज कर सोमवार को गोपालगंज संबंधित कोर्ट भेज दिया ।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम चन्दा उराँव है जो झारखंड के गुमला जिले के थाना घाघरा के गम्हरिया गांव का रहने वाला हैं ।पुछने पर अभियुक्त ने बताया कि वह चिमनी भट्ठा पर मजदूरी का काम करता है तथा यू पी से देशी शराब लाकर लुके छिपे बेचता हैं ।