
सिवान। मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के सुता मिल फैक्ट्री के पास गुरुवार को ट्रक व टेम्पू के टक्कर में दो युवक जख्मी हो गये। आनन-फानन में दोनों घायलों को सिवान सदर अस्पताल लाया गया। जहा समाजसेवी सह आपदा साथी ग्रुप के श्रीनिवास यादव के देखरेख में दोनों घायलों का इलाज चल जा रहा है। घायलों की पहचान सिवान के मैरवा थानाक्षेत्र के मैरवा धाम निवासी स्व0 राम प्रसाद यादव के पुत्र मुकेश कुमार तथा पचरुखी थानाक्षेत्र के अशोक कुमार ओझा के पुत्र बृज किशोर ओझा के रूप में हुई है।




Recent Comments