Θ बेतिया – चनपटिया:– *गरीब कलाकारों का होगा फ्री रिकॉर्डिंग*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार👉
चनपटिया : अब गरीब गायक/गायिका भी निकालेंगे अपने नाम से एलबम अब नहीं होगी कोई परेशानी जी हाँ, प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर हैप्पी डिजिटल रिकॉर्डिंग स्टूडियो के डायरेक्टर वैभव निशांत के द्वारा गरीब कलाकारों को मुफ्त में रिकॉर्डिंग करने का बड़ा ऐलान किया गया उनका कहना है कि ऐसे कलाकार जो आर्थिक स्थिति से बिल्कुल लाचार हैं और अपना एलबम निकलवाना चाहते हैं, तो अब रिकॉर्डिंग स्टूडियो के द्वारा बिल्कुल फ्री में रिकॉर्डिंग के साथ फ्री में रिलीजिंग भी किया जाएगा।

इसके पहले भी कई गरीब छात्र/छात्राओं को अपने दूसरे संस्थान हैप्पी म्यूजिक एंड डाँस एकेडमी के द्वारा फ्री में म्यूजिक और डाँस भी सिखाया गया है। वैभव निशांत का सपना है कि चनपटिया से नए नए कलाकार उभरें ताकि संगीत के क्षेत्र में भी चनपटिया आगे रहे। आज के समय मे कई लोग संगीत को नीचा देखते हैं जबकि कोई भी शुभ कार्य करने के लिए संगीत बहुत जरूरी है इसलिए संगीत को नीचा नहीं देखे।
इधर वर्षगाँठ के शुभअवसर पर यूनिक फिल्म्स के गायक/अभिनेता नीरज निराला, चंदन तिवारी, ईश्वर लाल, एस• एस• बिट्टू, रामप्रवेश, गोविंद, उमा उमंग, अमित जी ने अपने सुमधुर आवाज से सबका मन बहलाया। फिर व्यवस्थापक शैलेन्द्र किशोर सुमन के द्वारा केक काट कर पहला वर्षगाँठ मनाया गया। मौके पर राकेश चौबे, अमित गुप्ता, किशन जोशी, राज साहू, अंकित गुप्ता आदि लोग कार्यक्रम का लाभ उठाएं।