मढ़ौरा ।
गौरा ओपी क्षेत्र के सिसवां परती पर निवासी विजय महतों का पुत्र देवेंद्र कुमार ने अपने शराबी पिता से तंग आकर जेल भिजवा दिया । मामले में विजय महतो का पुत्र देवेंद्र कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में अपने पिता विजय महतो को आरोपित किया है । प्राथमिकी में कहा है कि उसके पिता विजय महतो प्राय शराब पीकर घर आते हैं और शराब के नशे में उसकी मां और उसके भाई बहनों के साथ गाली गलौज, मारपीट करते रहते हैं । शुक्रवार की शाम भी शराब पीकर घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी । इससे तंग आकर पुत्र ने खुद से स्थानीय पुलिस को सूचना दी । सुचना पर पहुंची पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे विजय महतो को गिरफ्तार कर लिया । पुत्र ने अपने प्राथमिकी में अपने पिता के विरुद्ध ही थानाध्यक्ष से उचित करवाई करने का गुहार लगायी है ।




Recent Comments