
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के मठिया गांव में एक ही घर से बुधवार को एक तरफ भतीजे की बारात निकली तो वही दूसरी तरफ सड़क दुघर्टना में मृत चाचा की शव यात्रा। मामला है मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के मठिया गाँव की जहां सहाजितपुर मशरक मुख्य सड़क पर भतीजे के शादी का निमंत्रण कार्ड देने गये चाचा की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। मृतक चाचा का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को गांव पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक चाचा मठिया गांव निवासी स्व चंद्रदेव साह का 48 वर्षीय पुत्र राजबहादुर साह उर्फ हीरो साह हैं।जिसके भतीजे नवलेश कुमार साह की बारात मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मढ़ौरा खुर्द गांव निवासी मनोज साह के यहां जानी थी।वही मृतक चाचा की पत्नी मंजू देवी सहित जन्मान्ध पुत्र विक्की समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों की चीख पुकार से वहाँ उपस्थित सभी गांव वालों की आँखे नम हो गई। आपको दे कि मंगलवार की संघ्या मशरक सहजीतपुर मुख्य मार्ग पर मंगुरहा गांव के पास अज्ञात अनियंत्रित वाहन से बचने के क्रम में दो बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर में मठिया गांव निवासी स्व चंद्रदेव साह के 48 वर्षीय पुत्र राजबहादुर साह उर्फ हीरो साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक को छः पुत्र है जिनमें दो जन्म से ही अंधे है।मृतक का एक अंधा पुत्र विक्की कुमार सीबीएसई बोर्ड से दसम वर्ग में दिल्ली तथा दूसरा पवन कुमार सहारनपुर उत्तरप्रदेश के राष्ट्रीय नेत्रहीन कल्याण संघ के वर्ग आठ में अध्ययनरत है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव वालों ने आपसी सहमति से कुछ लोग बारात तो कुछ शव यात्रा में शामिल होने पर सहमति जताई और कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया।




Recent Comments