परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी(सिवान)
गुठनी थानाक्षेत्र के दामोदरा गाँव में बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लगने से घर के रोजमर्रा के उपयोग की आवश्यक वस्तुओं सहित कपड़ा लत्ता और खाने पीने के वर्तन इत्यादि जल कर खाक हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि लगभग11बजे दामोदरा निवासी भागीरथी शर्मा के पुत्र राधेश्याम शर्मा के परिवार के लोग प्रत्येक दिन की भाँति खाना खाकर अपने घर में सो रहे थे। की अचानक धुंवा और प्रकाश दिखाई देने लगा लेकिन जबतक परिवार के लोग मामले को समझने की कोशिश कर रहे थे तबतक आग विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा घर आग की चपेट में आ गया।शोर शराबा सुन कर जबतक ग्रामीण इक्कट्ठा हुवे तबतक सबकुछ स्वहा हो चुका था।बताते चलें कि श्री शर्मा का परिवार एक निहायत गरीब परिवार है और अब इनके पास आने वाले ठंढी के लिए कपड़े तथा खाने पीने के लिए कुछ भी नहीं बचा है जिससे वे अपना गुजर बसर कर सकें।




Recent Comments