परसा। नगर पंचायत के गायत्री शक्ति पीठ मस्तिचक में शिष्य शिरोमणि संत महोत्सव को लेकर मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में भब्य कलशयात्रा निकाली गई।हाथी घोड़ा,ऊँट, बैंड,बाजे तथा देवी देवता स्वरूप झांकी के साथ शक्ति पीठ परिसर से निकाली गई कलशयात्रा,महम्मदपुर सैदपुर,दरोगा राय चौक,परसा बाजार,पोझी बाजार,मस्तिचक चौक होते हुए नये अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल पहुँची, जहाँ विधि विधान के साथ कलश में जलभरी किया गया।

कलशयात्रा में शामिल हजारों महिला पुरुष गायत्री परिवार के गायत्री मंत्र की जाप से महौल भक्तिमय हो गया था।मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि शक्तिपीठ के संस्थापक स परम पूज्य शिष्य शिरोमणि पंडित रमेश चंद्र शुक्ला अपने गुरुदेव परम पूज्य पंडित राम शर्मा आचार्य की चेतना में सैदव के लिए बिलिन हो जाने की एक बर्ष पूर्ण हो जाने पर 7 दिवसीय शिष्य शिरोमणि संत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसमें सात दिनों तक गायात्री महायज्ञ के साथ साधना एव जाप,श्रीमदभागवत पुराण कथा,महाकाल रुद्राभिषेक,अनुमान आराधना,सुंदर कांड,प्रज्ञा पुराण कथा,भागवत गीता पाठ,श्री दुर्गा सप्तशती पाठ,सूक्ष्मीकरण संत महोत्सव सामूहिक साधना का आयोजन किया गया है।कलशयात्रा में मृत्युंजय तिवारी,सुबोध तिवारी,बब्लू तिवारी,अमित कुमार सिंह,कमलेश मिश्रा,हरि जी,निपेन्द्र कुमार,छबि कुमारी,छाया कुमारी,आरती कुमारी,स्नेहा कुमारी,खुशबू कुमारी,खुशी कुमारी,शशि मिश्रा,अदिति सिंह समेत हजारों गायत्री परिवार शामिल थे।