गणेश गोस्वामी के शोकाकुल परिवार को मुखिया संगम बाबा ने सांत्वना दिया

मौसम के हाथों की मेहन्दी गणेश के साथ चली गई

इसुआपुर ( सारण ) :- इसुआपुर गाँव के अमरनाथ गोस्वामी के पुत्र गणेश गोस्वामी की मंगलवार को सङक दुर्घटना में ट्रक की चपेट में आने से मौके पर हीं मौत हो गई । वहीं गणेश की मृत्यु से पूरे इसुआपुर गाँव में शोक की लहर है । गणेश गोस्वामी की मृत्यु की सूचना पाकर मुखिया संगम बाबा भी इसुआपुर गाँव में पहूँच मृतक के परिजनों को ढाँढस बंधाये और सांत्वना दी । वहीं बताया गया की गणेश गोस्वामी की शादी 28 जून को वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के नगवाँ गाँव लालबाबू गोस्वामी की पुत्री मौसम से हूई थी । शादी-समारोह अच्छा से बीत गया था सगे सम्बन्धी सभी लोग शादी-समारोह में शामिल होने आये थे और सभी घर पर हीं शादी की खुशियाँ मना रहे थे जिसमें गणेश गोस्वामी का साला भी बेलसर थाना से इसुआपुर में हीं 2 दिनों से ठहरा हुआ था । वहीं 30 जून को गणेश गोस्वामी अपने साले को इसुआपुर से अपने साथ अपाची गाङी से वैशाली जिले के नगवाँ गांव में पहूँचाने के लिये निकले थे और साले को पहूँचाकर वापिस लौटने के क्रम में मुजफ्फरपुर-छपरा हाईवे रोड में सरैंया थाना क्षेत्र के समीप ट्रक की चपेट में आने से मौके पर हीं मौत हो गई । उनके मौत की खबर सुनते हीं पुरे गाँव में मातम सा छा गया । बताया जाता है की इसुआपुर मार्केट में गणेश गोस्वामी एक कपङे की दुकान चलाते थे । मौके पर पहूँच मुखिया संगम बाबा ने परिजनों से मिल सांत्वना दिया और हरसंभव सहायता और साथ देने की बात कही ।