माँझी(सारण)। केन्द्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून लागू किये जाने के विरोध मे बुधवार को माँझी के गढ़बाजर से माकपा द्वारा एक विरोध जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे तथा हाथ मे विभिन्न तरह का स्लोगन लिखा एवं लाल तथा काला झंडा सहित तिरँगा लिये हुए थे। जुलूस स्थानीय दलन सिंह उच्च विद्यालय के सामने पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा को सम्बोधित करते हुये कॉमरेड डॉ सत्येन्द्र यादव ने कहा कि सरकार की भेदभाव पूर्ण नीति किसी भी हाल में सफल नही होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कानून एक समुदाय विशेष को प्रताड़ित करने की नीयत से किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को जन विरोधी नीति लागू करने के बजाय महंगाई बेरोजगारी कम करने के साथ साथ देश के विकास की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में सभी समुदाय के लोगों ने समान भागीदारी निभाई है फिर भेदभाव क्यों।जुलूस में श्री यादव के अलावा रमेश यादव धन्नू यादव जुबैर अहमद दलन यादव नसीम अहमद डॉ अशोक पांडेय हसनुदिन खान डॉ सत्यनारायन यादव , शैलेश यादव,कमलेश कुमार,रंजन कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।