पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत के खजूरी गांव में शुक्रवार की सुबह गड्ढे के पानी मे डूब जाने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी ।मृतक उसी गांव का 80 वर्षीय कैलाश शर्मा बताये जाते है ।परिजनों के अनुसार वे सुबह में शौच के लिए चंवर में गये थे जहां सड़क किनारे जमा बरसाती पानी मे डूब जाने से उनकी मौत हो गयी । सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष के डी यादव घटनास्थल पर पहुँचे एवं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया ।