मांझी। प्रखंड क्षेत्र में लोगों ने हर्षोल्लास के साथ नवबर्ष का स्वागत किया। सरयू नदी के रामघाट सहित विभिन्न घाटों पर विभिन्न हिस्सों से पहुंचे युवाओं व युवतियों ने प्रकृति का आनंद लिया। मांझी रेलपुल तथा जयप्रभा सेतु के समीप पिकनिक का लुत्फ उठाने तथा सेल्फी और दोस्तों के साथ फोटोग्राफी की। कुछ जगहों पर डीजे की धुन पर तिड़क युवा थिडकते नजर आए। वहीं नदी के किनारे पकौड़े आदि तल कर स्वाद चखते दिखे। हालांकि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बिगत वर्षों की तुलना में भीड़ कम देखी गई। हालांकि नदी के इस किनारे सारण तो उस तरफ बलिया के अति उत्साही युवकों की भीड़ घण्टों जमी रही। आसपास के मंदिरों में पूजा अर्चना करने वालों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी।सुरक्षा को लेकर सीओ दिलीप कुमार व थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में पुलिस चौकस थी। शराब तस्करों व पियक्कड़ों समेत जयप्रभा सेतु और रेल पुल पर सेल्फी लेने वालों पर पुलिस की विशेष नजर थी।