
मांझी(सारण)। दुर्घटना में घायल शिवम आखिरकार जीवन की जंग भी हार गया। इससे पहले वह मैट्रिक की परीक्षा में फेल हो चुका था। यह लोमहर्षक घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी अनिल पांडये के 15 वर्षीय शिवम की है। एक सप्ताह पूर्व बिहार के नवादा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में एक ब्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी तथा शिवम के पिता समेत लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए थे। सभी घायल रांची में अपने एक रिश्तेदार की शादी के संबंध में बात करने जा रहे थे। पिता के साथ मृतक शिवम का भी इलाज पटना के रुबन हॉस्पिटल में चल रहा था। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।माता पिंटू देवी का रो रोकर बुरा हाल है। इस घटना में मृतक के पिता अनिल पांडेय भी घायल हैं। घायल पुत्र के मौत की जानकारी मिलते ही उनकी हालात और बिगड़ गई है। मालूम हो की उक्त दुर्घटना में मौके पर ही उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। जबकि अनिल पांडेय और उनके दोनो पुत्र दुर्गेश, शिवम,तथा गांव के छोटन सिंह ,चालक सद्दाम घायल हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार अनिल पांडेय अपने दोनों पुत्रों के साथ एक निजी वाहन से सीवान जिले के रघुनाथपुर गांव के एक रिश्तेदार की शादी-संबंध को लेकर रांची जा रहे थे। तभी नवादा के पास एक वाहन के साथ भीषण टक्कर हो गई। जबकि अन्य लोगों घायल हो गए थे।
शिवम जेडी पब्लिक स्कूल से इस वर्ष का सीबीएसई मैट्रिक बोर्ड का परीक्षा दिया था उस परीक्षा में भी फेल हो गया था।
शिवम सीबीएसई की परीक्षा में गणित के विषय मे क्रॉस लगने से फेल हो गया था। शिवम जिंदगी की जंग और बोर्ड की परीक्षा दोनों में फेल हो गया।




Recent Comments