मलीहुद्दीन बाबा के मजार पर उर्स मेला का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : महाराजगंज शहर के पसनौली गगन स्थित हजरत बाबा मलीहुद्दीन शाह के मजार पर गुरुवार को सालाना उर्स मेला का आयोजन किया गया, जिसमेंकाफी संख्या में हिंदू व मुस्लिम भाइयों ने एक साथ मिलकर मजार पर चादरपोशी की एवं मन्नते मांगी। इस मौके पर स्थानीय समेत अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर अब्दुल हन्नान, रोशन अली,मौलाना जमुरुद्दीन, मौलाना जहांगीर मिस्वाइ, खालीद हुसैन, काशीद हुसैन, मौलाना इसरारुल हक, साहेब हुसैन, जुलानी अंसारी, रिजवानुल्लाह उर्फ टुन्ना मियां आदि मौजूद थे।
—