
पानापुर(सारण)गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात टोटहा गांव में छापेमारी कर 14 ड्रम में लगभग पच्चीस सौ लीटर कच्चा स्पिरिट बरामद किया एवं मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया । बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि टोटहा गांव निवासी गोविंद राय के घर मे भारी मात्रा में कच्चा स्पिरिट छुपाकर रखा गया है । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के डी यादव , एसआई बच्ची देवी एवं प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने टोटहा गांव में छापेमारी की जहां एक झोपड़ी में छुपाकर रखे गए 14 ड्रम कच्चे स्पिरिट को जब्त कर लिया । वही पुलिस ने मौके पर धंधेबाज गोविंद राय को गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष के डी यादव ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ के आधार पर इस कारोबार में शामिल अन्य लोगो को चिन्हित किया जा रहा है । समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नही हो पाई है । वही पुलिस ने शराब मामले में नामजद तुर्की गांव निवासी भोथी देवी एवं भुवर नट को भी गिरफ्तार कर लिया है ।




Recent Comments