अवतार नगर मे डायन बता मारपीट कर किया जख्मी
डोरीगंज (सारण):
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के छोटानी प्रतापपुर गाँव मे एक व्यक्ति को डायन बता मारपीट कर जख्मी कर दिया गया । जिसे इलाज के लिए दिघवारा पीएचसी मे भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने नाजुक स्थिति देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया ।
इस संबंध मे जख्मी प्रतापपुर गाँव निवासी करणवीर राय ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया की गाँव के ही सनोज राय , साहेब राय , गुड्डू राय , भवनाथ राय , सुनिल राय एवं अशोक राय मुझे डायन बता कर लाठी डंडे से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।




Recent Comments