खसरा रूबैला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु अधिकारियों ने किया समीक्षात्मक बैठक

अमनौर /सारण
स्थानीय पीएचसी कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में खसरा रूबैला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप अगामी 15 जनवरी 2019 से शुरू होने वाली खसरा रूबैला टीकाकरण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई. मालूम हो कि नौ माह से पन्द्रह वर्ष के सभी बच्चों को खसरा रूबैला टीकाकरण किया जाना है. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार गौरव ने बताया कि खसरा रूबैला टीकाकरण अभियान के लिए सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों, मदरसा , आंगनबाड़ी केंद्र ईंट भट्टा एवं स्वास्थ्य केन्द्र पर सत्र बनाया गया है. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक शिवकुमार पासवान, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ टि के सिंह, सीडीपीओ वर्तिका सुमन, आदित्य राज, सहित केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं डब्लू एच ओ मोनिटर भाग शामिल थे.

Recent Comments