कोरोना संकट में प्रवासी कामगारों व उनके परिवार का मुश्किल कम करना भी है मानव सेवा- परमात्मा राय समाजसेवी परमात्मा राय,पूर्व मुखिया सुनिता राय- तेजपुरवां मढ़ौरा, सारण । कोरोना संकट में अपने घर से दूर दुसरे राज्यों में काम के लिये गये प्रवासी कामगारों की मुश्किले बढ़ती जा रही है । एक तरफ महीनों से काम धंधा बंद है तो अब पास के रुपये भी समाप्त होने लगे है । विबशता ऐसी की वापस घर लौटना संभव नही तो दुसरे तरफ मदद के लिये आसपास कोइ परिचित भी नही है । ऐसी मुश्किल समय में एक युवक ने हिम्मत दिखाया है और अपने पंचायत के प्रवासी कामगारों को लगातार मदद पहुंचाने में जुटा है । प्रखंड के तेजपुरवां पंचायत का पुर्व मुखियां प्रतिनिधि समाजसेवी परमात्मा राय वैश्विक महामारी कोरोना की परेशानियों के बीच बाहर रह रहे पंचायत के लोगों से बात कर उनका हिम्मत बढ़ा रहे है। इन्हे लॉक डाउन से सम्बंधित सरकारी निर्देश का पालन करने का सलाह दे रहे है तो आर्थिक समस्या जान उनके खाता पर रुपये भेज मदद कर रहे है । परमात्मा राय का जनसेवा और मानवता के लिये किया जाने वाला कार्य अन्य के लिये एक बड़ा उदाहरण बन रहा है । प्रत्येक पंचायत या गांव का कोई एक सक्षम व्यक्ति भी इस तरह का जिम्मा ले ले तो कोरोना के कारण बढ़ रही परेशानी कम हो जायेगी । खुद परमात्मा राय का भी कहना है कि कोई व्यक्ति अपने गांव और समाज से ही पहचाना जाता है । मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़ा होना ही मानवता है । जरुरी नही की हम कितना मदद कर सकते है लेकिन प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को परेशानी में मदद के लिये आगे आना चाहीये । परमात्मा राय अब तक सैकड़ों प्रवासी कामगारों को हजारों रुपयें की राशि ट्रांसफर कर चूके है । ऐसे लोगों से लगातार बात कर उनकी परेशानी भी जान रहे है और उनका हिम्मत भी बढ़ा रहे है ।
गांव में उनके परिजनों को भी खाधान्न पहुंचाया प्रवासी कामगारों का काम बंद होने से उनके घरों व परिजनों का चिंता भी खुद पर ले लिया है । कामगारों को केवल अपनी चिंता करने की बात बोल उनके घर पर राशन खत्म नही हो यह भी खुद ही देख रहे है । अभी तक पंचायत के सैकड़ों परिवार तक चावल, आटा, नमक, तेल, हल्दी, आलू प्याज पहुंचा चूके है जिससे पंचायत के दर्जनों गरीब और दैनिक कार्य कर परिवार चलाने वाले परिवार को भी राहत मिला है । इस कार्य में पूर्व मुखियां सुनिता राय और उनके बच्चें भी बराबर के मददगार बन रहे है । खाधान्न का पैकेट तैयार करना उसे जरुरतमंद तक पहुंचाने में बराबर की जिम्मेवारी निभा रहे है । परमात्मा राय और उनकी पत्नी पूर्व मुखिया सुनिता राय के कार्यों को सराहना मिल रही है तो कई दूसरे भी प्रेरित हो रहे है ।
Recent Comments