महिला पर डायन का आरोप लगा कर की मारपीट, आरोपित तीन गिरफ्त
अमनौर/सारणः स्थानीय थाना क्षेत्र के बगही गांव में डायन बता कर बुजुर्ग महिला के साथ गाली गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर पीडित महिला ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पीडित महिला मोहन राम की 55 वर्षीय पत्नी धुपिया देवी बतायी गई है. दर्ज प्राथमिकी मे बताया है कि गांव के उपरोक्त आरोपियों ने डायन बता कर गाली गलौज करते हुए बाल खीचंकर मारपीट कर घायल कर दिया वहीं जब मेरे पति बचाव करने आये तो उनके साथ भी मारपीट किया गया. अमनौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भुनेश्वर राम,विशाल राम तथा सत्येन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.




Recent Comments