सारण :क्रिकेट मैच के फाइनल में औदालपट्टी ने कोपा टीम को हरा कर टॉफी पर किया कब्जा

#विकाश कुमार की रिपोर्ट

मढ़ौरा/सारण
मढ़ौरा प्रखण्ड के औदालपट्टी मध्य विद्यायल के खेल मैदान में डायमंड क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित फाइनल क्रिकेट मैच में औदालपट्टी ने सात विकेट से कोपा टीम को हरा कर टॉफी पर कब्जा कर लिया। कोप टीम ने टांस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट पर 149 रन बनाया। वही जबावी पारी खेलने उतरी औदालपट्टी के टीम ने 15 ओवर दो बॉल पर तीन विकेट पर 150 रन बना लिया और सात विकेट से जीतकर टॉफी कब्जा कर लिया। वही मैन आँफ द मैच मनीष कुमार को दिया गया। मैन आँफ द सिरीज़ रजनीश मिश्रा को दिया गया। वही विजेता टीम को टॉफी जीडी पब्लिक स्कूल के निर्देशक बब्लू कुमार सिंह ने दिया। मौके पर वीरेन्द्र सिंह, मनिंद्र सिंह, सर्वानन्द सिंह, शशिकांत सिंह आदि उपस्थित थे।