
आप भी सावधान हो जाएं….एटीएम की हेरा-फेरी कर खाते से उड़ाये 82 हजार रुपये

एटीएम की हेरा-फेरी कर खाते से उड़ाये 82 हजार रुपये
तरैया(सारण)12.03.2019:
प्रखण्ड के रामबाग स्थित एसबीआई एटीएम रूम से कार्ड की हेरा-फेरी एक ग्राहक के 82 हजार रुपये उचक्कों ने उड़ा लिए है।पिड़ित नवरतनपुर गाँव निवासी शंभु साह ने बताया कि वह एटीएम से रुपया निकालने गया था।उसका पैसा नही निकल रहा था तो अपने पीछे खड़े एक युवक से सहायता माँगी उक्त युवक सहायता करने के क्रम में एटीएम बदल लिया और बोला कि पैसा नहीं निकल रहा है बाद में देख लीजिएगा।मैं वापस घर आ गया।दो दिन बाद जब मैं बैंक गया और पासबुक प्रिंट करवाया तो पता चला कि मेरे खाता से दो दिनों में बारी-बारी से एटीएम द्वारा 82 हजार रुपये निकाल लिए गए है।ज्ञातव्य हो कि रामबाग एटीएम में इस तरह की घटनाए बार-बार हो रही है।उक्त एटीएम रूम में एसबीआई का कोई गार्ड भी नहीं रहता है।एक एसबीआई का एटीएम तरैया नंदकिशोर मार्केट में है जो बीच बाजार में सुरक्षित स्थान पर है किन्तु यह हमेशा बन्द रहता है।जिस कारण ग्राहक को रामबाग एटीएम में जाना पड़ता है।जहाँ ग्राहक आय दिन साइबर क्राइम वालो द्वारा ठगी के शिकार हो रहे है।




Recent Comments