
मोटरसाइकिल व एंबुलेंस के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक हुआ बुरी तरह से घायल
एक युवक की पटना ले जाने के क्रम में हुई मौत
सोनपुर–सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाकरपुर –दिघवारा निर्माणाधीन फोरलेन में मंगलवार के दिन छपरा से आ रही एक एंबुलेंस चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को ठोकर मार दी । मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक अपने घर से निर्माणाधीन फोरलेन से कहीं अन्य जगह जा रहा था इसी बीच मोटरसाइकिल सवार युवक को एंबुलेंस चालक ने सामने से ठोकर मार दी । जिससे मौके पर दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया । मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जहां घायल अवस्था में राहगीरों ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी । इस घटना के बाद से भीड़ एकत्रित हो गई और घायल अवस्था में दोनों युवकों को अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने नाजुक हालत देख कर उसे पटना रेफर कर दिया । घायल युवक की पहचान संजय राय पिता समा राय घर हरपुरनंद चतुरपुर पंचायत थाना नयागांव के निवासी है जबकि दूसरा युवक बिकु राय पिता स्वर्गीय रामाधार राय घर परमानंदपुर पोखरा थाना सोनपुर के निवासी है । वही एंबुलेंस चालक मौके का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहा । इस घटना की जानकारी लोगो ने सोनपुर पुलिस को दी गई । जहां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जप्त कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विक्कू राय पिता स्वर्गीय रामाधार राय घर परमानंदपुर पोखरा निवासी की मौत पटना में हो गया है वही संजय राय के नाजुक हालत बनी हुई है । इस घटना के बाद से मृतक के गांव में हाहाकार मच गया जबकि परिवार जनों को रो- रो के बुरा हाल है । पुलिस इस घटना की तहकीकात में जुट गई है ।




Recent Comments