
महाशिवरात्रि पूजा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयीं
परसा-महाशिवरात्रि के अवसर पर मनोकामना मनोपूर्ति के लिये प्रखंड के गंगाधर देव आनंद नगर दिघरा के समीप शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पूजा को लेकर आचार्य बबन मिश्रा के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गयीं।कलश यात्रा के दौरान निकाली गयीं शोभायात्रा में दर्जनों डीजे बैंड,घोड़ा,झांकी शोभा बढ़ा रहे थे। निकली गई कलश यात्रा पवित्र यज्ञ स्थल गंगाधर देव आनंद नगर दिघरा,परसादी,दियारा घाट होते हुए नारायणी नदी तट आचार्य बबन मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जलभरी करायी गयी।पुनः कलश यात्रा गांव परिभ्रमण कर दियारा घाट,परसादी,बनकेरवा होते हुए पवित्र यज्ञ स्थल गंगाधर देव आनंद नगर दिघरा शिव मंदिर परिसर पहुँची।जंहा जलभरी प्रारंभ से ही पूरा माहौल भक्तिमय सा हो गया।इस मौके जिला परिषद प्रतिनिधि कमलेश राय रघुनाथ शर्मा हरेंद्र सहनी संजय सहनी विजेंद्र साह मनोज राय पिंकू राय गुड्डू सहनी विक्रम कुमार मुन्ना कुमार सुमन देवी लक्ष्मी देवी पुष्पा देवी सरिता देवी मुन्नी कुमारी पूनम कुमारी रानी कुमारी सोनम कुमारी सहित सैकड़ों महिला पुरुष व युवतियां लाल पीले वस्त्र में श्रद्धालु भक्त शामिल थे।




Recent Comments