
केंद्र सरकार कर रही घोटाला पर घोटाला, कहा- आज देश में महंगाई चरम सीमा पर
#वर्तमान की केंद्र सरकार कर रही घोटाला पर घोटाला, कहा- आज देश में महंगाई चरम सीमा पर-
नालंदा (कुमुद रंजन सिंह): नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बिहारशरीफ के अस्पताल चौराहा पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. धरना का मुख्य उद्देश्य राफेल रक्षा सौदा घोटाला एवं महिला असुरक्षा रहा. मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि वर्तमान कि केंद्र सरकार घोटाला पर घोटाला किये जा रहा है. अभी हाल में मोदी के द्वारा जो सबसे बड़ा घोटाला किया गया है. मोदी ने देश के लोगों को गुमराह कर एक मोटी रकम लेकर पूर्व में किए गए कम कीमत में सफाई का कॉन्ट्रैक्ट जो सरकारी कंपनियां हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से छीन कर Reliance फैक्ट्री को दिया.
जो कहीं भी अभी तक इस कंपनी के नाम से अपना फैक्ट्री तक नहीं है. आज मोदी इस घोटाला को छुपाने के लिए अनाप-शनाप बातों में उलझा रहे हैं. आज देश को बीच चौराहे पर खड़ा कर मोदी अपनी मनमानी करने में लगे हैं. ऐसा कोई भी विभाग नहीं है जिसमें इनकी घोटाले की संलिप्तता नहीं है. हिटलरशाही चलाने में लगे हैं और इनका साथ बड़े-बड़े आईएएस अधिकारी भी डर के मारे देने में लगे हैं. लेकिन अब धीरे-धीरे इनकी पोल खुलनी शुरू हो गई है.
मोदी ने देश की जनता के साथ धोखा कर महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्ता भी हथियाई, लेकिन आजतक किसी भी कांग्रेस के मंत्री का भ्रष्टाचार उजागर नहीं कर सके. कांग्रेस पार्टी 2019 में सत्ता में आएगी तो इनके सारे घोटाले को उजागर करेगी. कांग्रेस के जिला प्रभारी कैलाश पाल एव नीतू सिंह ने केंद्र सरकार की बखिया उधेड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.
प्रभारी ने कहा कि आज देश में महंगाई चरम सीमा पर है, महिलाओं के साथ पूरे देश में अत्याचार बढ़ती जा रही है. वित्त मंत्री ने 9000 बैंकों के लौट आने से मना किया. इससे ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र की भाजपा सरकार मंत्री एवं खुद प्रधानमंत्री के द्वारा कमीशन खोरी बैंक घोटाला में घोटालेबाजों को संरक्षण देने में लगी है. इस धरणा को इन लोगों के अलावे जितेंद्र प्रसाद सिंह, कैप्टेन शाहिद, नव भारत प्रशांत, उदय शंकर कुमार, ताराचन्द मेहता, उषा देवी, अजय कुमार, मो खुशबुनन्द, प्रो फरहत जबीं, बच्चू सिंह, महेश शर्मा, संजय कुमार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता धरना को संबोधित किया।




Recent Comments