सारण:जिलाधिकारी व एसपी ने डोरीगंज के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

डोरीगंज-:
“”””””””””
सारण के जिलाधिकारी ने छठ पर्व को लेकर डोरीगंज के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए ।

वृहस्पतवार की दोपहर जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद, एस पी हर किशोर राय , एसडीओ चेतनारायण राय ने छठ पर्व को लेकर डोरीगंज के विभिन्न घाटों तिवारी घाट, बंगाली बाबा घाट, डोरीगंज घाट , महुआ घाट एवं रहरिया घाट आदि घाटों का निरिक्षण किया एवं साथ ही घाटों की साफ सफाई , सुरक्षा के मद्देनजर नदी किनारें बेरिकेटिंग करने , घाट पर आने वाले रास्ते की मरम्मत करवाने , लाइट की व्यवस्था करने के साथ साथ छठ पर्व के दिन नाव से सभी घाटों पर गश्ती करने का निर्देश दिया ।

इस निरीक्षण के अवसर पर सदर सी ओ विजय कुमार सिंह सहित अनेक जिला एवं प्रखण्ड के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।
—–
न्यूज़ इनपुट-दिगविजय सिंह बबलू की रिपोर्ट




Recent Comments