मांझी। प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित प्रतिनिधि भवन में भारतीय जनता पार्टी के मांझी मध्य मंडल के अध्यक्ष मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें गहन विचार- विमर्श के बाद बुथ स्तरीय समिति एवं सप्त-ऋषि समिति का गठन किया गया। इस दौरान नव चयनित मण्डल समिति के पदाधिकारियों को अंग-वस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता हीं पार्टी संगठन की मजबूती के आधार हैं। सरकार के द्वारा चलाई जा रही लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास की जरूरत है। बैठक में जिला महामंत्री रमाशंकर मिश्रा, पुर्व विधानसभा प्रत्याशी हेम नारायण सिंह, प्रमोद सिग्रावाल, उमेश तिवारी, मनोज पाण्डेय, युवा नेता शिवाजी सिंह, दीपक भारतीय, मैथिली शुक्ला, निर्मल पाण्डेय, सुयप्रकाश तिवारी, बृजकिशोर सिंह, ब्रिजेन्द्र शुक्ला,भरत मांझी, भागवत तिवारी, मनोज सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, स्वामी नाथ शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।