मथुरा जा रहा गुजराती परिवार सड़क हादसे का शिकार मुखिया की मौत 5 घायल
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 20 मई। राजस्थान के भरतपुर में महुआ सिनसिपी चौराहे पर मिनी वैन और टैक्टर ट्रोली की भिडन्त में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 5 लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक के शव का सेवर थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक गुजरात के रहने वाले हसमुख भाई अपने परिवार के सदस्यों के साथ नाथद्वारा से मथुरा को धार्मिक यात्रा पर निजी वैन से जा रहे थे। इस दौरान महुआ सिनपिनी के पास उनकी वैन सामने चल रहे ट्रेक्टर-ट्राॅली से भिड़ गयी । इस हादसे में उनके परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये वहीं हसमुख भाई की दुर्घटना में मौत हो गई।