गड़खा(सारण) राम का नाम अमृत के समान है तथा कलियुग में अखण्ड अष्टयाम का महत्व किसी यज्ञ से भी अधिक मूल्यवान है। यह बातें प्रवाचक श्याम सुंदर पाण्डेय ने प्रखंड के साधपुर में श्याम बहादुर सिंह के आवासीय परिसर में आयोजित 24 घण्टे के अखण्ड अष्टयाम की पूर्णाहुति के पश्चात समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। मनोज सिंह के पुत्र के जन्म दिवस पर यह अनुष्ठान आयोजित किया गया था। श्री पाण्डेय ने कहा कि इस महती आयोजन से आसपास का माहौल धर्ममय हो जाता है। तथा हवन से वातावरण शुद्ध होता है। इससे पहले बीरेन्द्र ब्यास ने राम विवाह की आकर्षक प्रस्तुति की। मांझी से पधारे पत्रकार मनोज कुमार सिंह के सस्वर अष्टयाम गायन पर बड़ी संख्या में स्रोता झूम रहे थे। पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित भंडारा में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।