सारण:प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक सौ महिलाओं को मिला निःशुल्क गैस कनेक्शन

#दीपक कुमार सिंह /परसा
परसा:केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एक बर्ष पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा प्रखंड के पचरुखी हाई स्कूल में बर्ष गांठ मनाया गया।इस मौके पर बीपीएल परिवार के सौ महिलाओ के बीच निःशुल्क गैस कनेक्शन चूल्हा रेगुलेटर दिया गया।स्थानीय बिधायक शत्रुध्न तिवारी ने सम्बोधन करते हुए कहा कि गरीबी रेखा से निचे गुजर बसर करने वाले महिलाओ को निःशुल्क गैस सेवा देने का घोषणा किया गया था।जिसपर पहल करते हुए स्थानीय सांसद ने क्षेत्र के अलग अलग पंचायतो में शिविर स्थापित कर प्रधानमंत्री की योजना को जन जन तक पहुँचाने का सफल प्रयास किया है।सभा को भाजपा के कार्यकारणी समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह अमनौर बिधान सभा प्रभारी अनिल कुमार सिंह जिला मंत्री बलराम तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित कर प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ की बिस्तृत जनकारी और दिया गया।बीएस एचपी ग्रामीण गैस वितरक परसा द्वारा शिविर का आयोजन किया गया था।शिविर में संचालक विनोद दास द्वारा सभी मुख्य अतिथियो को अंग बस्त्र देकर समान्नित किया गया।कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह अरविन्द सिंह राम अनूप शर्मा संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments