
भैंस ने दिया दो मुंह वाले बच्चे को जन्म,देखने उमड़ पड़ी लोगों की भीड़
रिपोर्ट:केशव बाबू/
विभूतिपुर(समस्तीपुर)।दुनिया में भी न जाने कितनी ही अजीब-गरीब बातें सुनने को मिल जाती हैं।बच्चे आड़े- टेड़े, जुड़वा और एक दूसरे से चिपके हुए पैदा होते हैं इस तरह की खबरें तो कई बार सुनने को मिल जाती हैं।दुनिया में भी न जाने कितनी ही अजीब-गरीब बातें सुनने को मिल जाती हैं।लेकिन जब किसी मादा जानवर की कोख से 2 मुहं वाला बच्चे के पैदा होने की खबर मिले तो लोगों के लिए वास्तव में चौकन्ना कर देने वाली होती है।जी हाँ विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के भरपुरा गांव मे एक भैंस ने दो सिर वाले बच्चे को जन्म दिया है।इस अजीबोगरीब भैंस के बच्चे को देखने के लिए आसपास के गांव के लोग भी आ रहे हैं और इसे भगवान का अवतार बता रहे हैं।बता दें कि भरपुरा गांव के रहने वाले पशुपालन करने वाले किसान मदन मिश्र दोहरे की भैंस ने जब इस अजीब बच्चे को जन्म दिया तो वो देखकर आश्चर्य में पड़ गए और देखते ही देखते ये खबर गांव मे आग की तरह फैल गई। दूर-दूर से लोग इसे देखने आ रहे हैं।फिलहाल किसान मदन मिश्र की मानें तो उन्होंने इस बच्चे के पशु डॉक्टरों को दिखाया और उन्होंने इस बच्चे को सिर को ऑपरेशन के जरिए ही अलग किए जाने की संभावना जताई है। लेकिन आपरेशन कितना सफल होगा ये समय बताएगा।हालांकि डॉक्टर खुद इस बात पर निश्चित नहीं है कि ये जिंदा बचेगा भी या नहीं।खबर लिखे जाने तक भैंस के दो मुहे बच्चे जिंदा थे।




Recent Comments