डीलरों के पास आधार कार्ड नहीं दिया गया तो रद्द होगा राशनकार्ड,लाउडस्पीकर से हुआ प्रचार

✍️धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :

तरैया प्रखंड के सभी राशन-किराशन उपभोक्ताओं को अपने सम्बंधित डीलरों को आधार कार्ड की छाया प्रति जमा करना होगा।जो उपभोगता जमा नही करेंगे उनका राशनकार्ड रद्द हो जायेगा।इसकी जानकारी देते हुए प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतो में लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।जो उपभगोता तीन के अंदर अपना अपना राशनकार्ड के साथ आधार कार्ड जमा नही करेंगे।उनका राशन मिलना बंद हो जायेगा।वही राशन कार्ड भी रद्द हो जायेगा। तरैया से डेवढ़ी, तरैया से नरायनपुर, पचरौर रसीदपूर सारण तटबंध से सगुनी बांध तक एवम उसरी से पोखरेरा तक वाहन से लाउडस्पीकर से प्रचार किया गया।