लोगों ने किया प्रदर्शन
#परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के अरंडा पंचायत के वार्ड 9 के दर्जनों लोगों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया। बीडीओ को लिखित आवेदन दिया है। लोगों ने आवेदन में कहा है कि जल की निकासी नहीं होने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। घरों में पानी प्रवेश कर जा रहा है। इसके चलते घर में आना-जाना कठिन हो गया है। इसके पहले सारा पानी हसनपुरा के नाले में चला जाता था। नाला जाम होने से अब समस्या हो रही है। पानी का जलजमाव होने से नाली का कचड़ा भी घर के दरवाजे पर रहता है।




Recent Comments