दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
देर शाम बाइक से साइड लेने के विवाद में हुए मारपीट के बाद दो गुटों में झड़प हो गई. देखते ही देखते इमली चौक पर माहौल अनियंत्रित हो गया. दोनों ओर से रोड़े बरसाए जाने लगे. इस दौरान दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई. घटना को लेकर इमली चौक पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने जान बचाने के लिए भागना शुरू कर दिया. दुकानों के शटर धड़ाधर गिरने लगे। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस और पदाधिकारी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करना शुरू कर दिया
एसपी जयंतकांत ने पदाधिकारियों के साथ स्वयं मोर्चा संभाला. हाथ में डंडा लेकर एसपी खुद स्थिति को नियंत्रित करते दिखाई दिये. घटना में कई लोगों को चोटिल होने की बात कही जा रही है. कुछ पुलिस जवानों को भी चोटें आई है. एसपी जयंतकांत ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. इमली चौक पर स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है, लेकिन नियंत्रण में है. लोगों ने कुछ दुकानों और बाइक को भी क्षति पहुंचाई है. सड़क पर सन्नाटा पसर गया है और सड़क रोड़े से पटे हुए है.जानकारी के अनुसार एक युवक रमना चौक से बाइक से इमली चौक की ओर जा रहा था. सामने की दिशा से एक बाइक सवार से साइड लेने के विवाद के दौरान दोनों में तू-तू मैं-मैं होने लगी. इस दौरान एक युवक की पिटाई कर दी गई. पीटने वाले युवक, पिटाई करने वाले युवक के घर शिकायत करने गया. तब वहां लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. इसे लेकर झड़प शुरू हो गया. घटना की सूचना पर एसपी जयंतकांत, एसडीएम सुनील कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार झा, नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान सहित बड़े संख्या में पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. इस दौरान झड़प करने वालों को भगाने के लिए पुलिस ने लाठियां चटकाई. करीब आधे दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है. घटना में एक पुलिस जवान के सिर फूटने तथा कई के घायल होने की बात कही जा रही है.




Recent Comments