परसा/सारण :विश्व व समाज कल्याण के उदेशय से 108 कुंडली गायत्री महायज्ञ कराने को लेकर प्रखंड के गायत्री शक्ति पीठ परसा के प्रांगण में एक गोष्टी का आयोजन किया गया।जिसमे 13 जिले के गायत्री शक्ति पीठ के प्रभारी ने भाग लिया।गोष्ठी में मुजफ्फरपुर जॉन के प्रभारी प्रजात प्रशून ललितेश्वर प्रसाद छपरा सीवान गोपालगंज का उप जॉन प्रभारी देवनरायन तिवारी जिला संयोजक गणेश प्रसाद चोरशिया नन्द जी मिथलेश दुबे संस्कृतिक ज्ञान परीक्षा के प्रभारी श्याम बिहारी पांडे ने महायज्ञ कराने और कार्यक्रम की रूप रेखा पर विचार से उपस्थित गायत्री परिवार के सदस्यों को अवगत कराया गया।सर्व सहमति से 108 कुण्डलिये गायत्री माहायज्ञ कराने का निर्णय लिया गया।गोष्ठी में राजकिशोर राय मधुसूदन सिंह मोहरलाल सिंह कमलेश कुमार जितेन्द्र राय राजेश कुमार बाके बिहारी सिंह सुरेश सिंह रामगोपाल राय हरेन्द्र सिंह उपेन्द्र राय समेत दर्जनों गायत्री परिवार के सदस्य गण उपस्थित थे।