
सारण/तरैया
प्रखंड के शिक्षक और शिक्षिकाओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरेया बसंत,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरैया व कन्या मध्य विद्यालय तरैया में किया गया।कन्या मध्य विद्यालय तरैया में प्रशिक्षण का उद्घाटन डीडीओ सतेन्द्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के तीनों सेंटर पर 100-100 शिक्षक व शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण लिया।कैचअप कोर्स का मुख्य उद्देश्य वितीय वर्ष 2020-21में हुए लर्निंग गैप को पूरा करना है।कोविड-19 के चलते विद्यालयों को बंद कर दिया गया था जिससे छात्र-छात्राओं का वितीय वर्ष 2020-21 में कोर्ष कम्प्लीट नही होने के कारण बिहार सरकार द्वारा 60 दिनों का सभी विषयों का समेकित कोर्ष तैयार किया गया है।इस कोर्ष को 60 कार्य दिवस में पूरा करने के लिए शिक्षक और शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।उक्त प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षक के रूप में महेश्वर सिंह,पवन प्रताप सिंह,मनोज कुमार सिंह,कुमारी शशिबाला सहित समन्वयक संजय कुमार सिंह,संजीव कुमार सिंह,लेखपाल अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित थे।प्रशिक्षण में अंजू कुमारी,नीलम कुमारी,ओम प्रकाश गुप्ता,चितरंजन कुमार सिंह,नारायण सहनी,सुजीत प्रसाद सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भाग लिया।




Recent Comments