
सारण/नगरा : प्रखंड के खैरा थाना एवं नगर ओपी में होली एवं सोब ए बरात के लिए शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें खैरा थाना में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीनिवास , अंचलाधिकारी मोहित कुमार एवं खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने तथा नगरा ओपी में ओपी अध्यक्ष तथा अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से नागरिकों को बताया कि होली आपसी सौहार्द का त्यौहार है सभी के साथ मिलजुल कर मनाएं तथा किसी भी प्रकार की हो हल्ला एवं हुड़दंग होली के नाम पर नहीं होनी चाहिए।वही शब ए बरात को भी शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संदेश दिया गया ।साथ ही पदाधिकारियों ने कहा कि डीजे बजाने वाले तथा असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी होली के हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उक्त अवसर पर एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments