एक अनियंत्रित ट्रक ने आगे जा रही दुसरे ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, चालक व खलासी हुए घायल

अमनौर /सारण
स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर – सोनहो मुख्य मार्ग एसएच -73 ढोरलाही नारा के पास एक तेज रफ्तार से जा रही अनियंत्रित ट्रक ने आगे जा रही ट्रक को मे जोरदार ठोकर मार दिया. जिस कारण उक्त ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं उस पर सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. चालक यूपी के देवरियां निवासी शहाबूद्दीन बताया गया है. जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया गया. वही खलासी को भी घायल होने की बात बतायी गयी है. घटना रविवार की अहले सुबह की बतायी गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि यूपी के देवरिया से हाजीपुर की तरफ गेहूं लदी ट्रक व सोनहों की तरफ से आ रही थी जहां गेहूं लदी ट्रक सड़क किनारे एक पेड़ से भी टकरा गयी. इधर थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया ट्रक को जब्त कर लिया गया है. घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायगी.




Recent Comments