गौनाहा:– दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
दैनिक खोज खबर पश्चिम चम्पारण गौनाहा संवाददाता रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
👉घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव बरामद👈
सास-ससुर, देवर और ननद पर हत्या का आरोप
गौनाहा प्रखंड सहोदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पहकौल गांव विवाहिता 22 वर्षीय प्रियंका देवी की दहेज के लिए उसके सास-ससुर , एवं ननद द्वारा फंदे से लटका कर हत्या कर दी गई ।मिली सुचना के आधार पर सहोदरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे ले लिये हैघटनास्थल पर पहुंचे एस आई बजरंगी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बतिया भेजा जा रहा है । घटना को लेकर मृतका की पिता बिकाऊ पण्डित ने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका देवी जो तिन वर्षीय एक बच्ची की की मां है और मृतका 6 माह का गर्भवती भी है उसकी हत्या उसके ससुराल वालो ने दहेज के लिए कर दिया है । जिसकी सुचना मृतका के पिता द्वारा थाने को दी गई है । वही मृतका के पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान मे बताया है कि मृतका का पति एक साल से मजदूरी करने त्रषिकेश चला गया है । घर पर अकेली मेरी बेटी को उसके ससुराल वाले द्वारा दहेज के लिए एक साल से प्रताड़ित किया जा रहा था मृतका की मौत 08:00 बजे दिन मे हुई है मरने से एक घंटा पूर्व मृतका मोबाइल से फोन कर अपने पिता से बताई है की एक गाय के लिए मेरी सास सरला देवी, ससुर जोखु पण्डित, ननद सुनैना देवी व पूनम देवी मेरी जान लेने पर तुले है वही मृतका के पिता दिन के बारह बजे अपनी बेटी के ससुराल पहुचे तो देखे की उसकी बेटी की शव उसके कमरे मे पड़ा है बेटी की शव देख घबराये पिता ने पुलिस को फोन किया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया । वही मृतका के ससुर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । आगे थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए बतिया भेजा जाएगा ।




Recent Comments