पहले चरण में आज स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी वैक्सीन
जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मियों की जवाबदेही हुई तय
एकमा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में शनिवार से कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरूआत की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू हो गयी है। इसके पहले सीएचसी में टीकाकरण हेतु गुरूवार को पहली खेप में 100 वैक्सीन पहुंचायी गयी थी।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साजन कुमार ने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने हेतु स्वास्थ्य विभाग के जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार कर भेजी जा चुकी है।
डॉ. कुमार ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के लिए पंचायतों प्रतिनिधियों व समुदाय के गणमान्य लोगों, समुदाय, स्वयं सहायता समूहों, महिला आरोग्य समिति की सहभागिता भी रहेगी।
उन्होंने कहा कि वैक्सिनेशन के लिए सीएचसी के डॉ आलोक कुमार सिन्हा, डॉ अमित कुमार तिवारी, यूनिसेफ के एसएमसी आरती त्रिपाठी, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ रंजितेश सिंह, जिला स्वास्थ्य समिति समन्वयक रमेशचंद, स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार, स्वास्थ्य प्रशिक्षक विनोद कुमार चौधरी, बीसीएम प्रियंका कुमारी, केयर इंडिया के प्रबंधक अमरेंद्र कुमार सिंह, सीएचसी के सीसीएच सर्वेश कुमार, बीएमसी दिनेश कुमार सिंह, राहुल दूबे आदि सभी की जवाबदेही तय कर दी गई है।




Recent Comments